फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सुविधा नहीं मुसीबत बन गया सड़क सुधारीकरण का काम

सुविधा नहीं मुसीबत बन गया सड़क सुधारीकरण का काम

Sat, 07 Oct 2017 10:23 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
सुविधा नहीं मुसीबत बन गया सड़क सुधारीकरण का काम
घनसाली (टिहरी)। घनसाली-घुत्तु मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। निर्माण कार्य की कछुआ गति स्थानीय लोगों पर भारी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर हॉटमिक्स, पैराफिट, नाली और स्कबर का निर्माण मानकों के अनुरूप न होने का आरोप लगाया। सड़क सुधारीकरण कार्य की उच्च स्तरीय जांच आईआईटी रुड़की से करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक के पोखार, गेंवली, कोठार, छैली, बुढवा, लैडी, सैण, सांकरी, पुजारगांव, चक्रगांव और घुत्तु के लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने घनसाली-घुत्तु 30 किमी सड़क पर हॉटमिक्स, पैराफिट, नाली और स्कबर निर्माण के लिए वर्ष 2015 में 30 करोड़ की धनराशि जारी की थी। मार्च 2016 में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन पिछले दो वर्षों में सिर्फ 20 किमी सड़क मार्ग पर ही हॉटमिक्स कार्य हो पाया है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि स्कबरों, दीवारों व नालियों के निर्माण पर सीमेंट के साथ मिट्टी का भी धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। हॉटमिक्स बिछाने में कच्चे पत्थर से सोलिंग की जा रही है, जो रोलर चलते ही टूट रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य केदार, भजन सिंह रावत, सूर्य प्रकाश, शिव सिंह रौथाण, बीर सिंह, समन सिंह का कहना है कि मोटर मार्ग पर घटिया कार्य को लेकर लोनिवि व प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। लोनिवि के ईई एनएल वर्मा कहना है कि मोटर मार्ग पर किए जा रहे कार्य की गुणवत्ता ठीक है। मैंने खुद कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया हैं। कहीं पर भी कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed