फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बादशाहीथौल में हवन-पूजन के साथ योग सम्मेलन शुरू

बादशाहीथौल में हवन-पूजन के साथ योग सम्मेलन शुरू

Sat, 07 Oct 2017 10:23 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
बादशाहीथौल में हवन-पूजन के साथ योग सम्मेलन शुरू
चंबा (टिहरी)। योग और आयुर्वेद के वैज्ञानिक महत्व के प्रचार-प्रसार के लिए बादशाहीथौल में योग सम्मलेन हवन-पूजन के साथ शुरू किया गया। इस दौरान विदेशी साधकों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति देकर विश्व मंगल की कामना की। नौ दिवसीय सम्मलेन में देशी-विदेशी साधक योग, आयुर्वेद, ज्योतिष, वास्तु और वेदों की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन

एसएमएस इंडिया की पहल पर बादशाहीथौल में आयोजित योग सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे विदेशी साधकों का ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया। हवन में शामिल होने के लिए सभी विदेशी साधकों ने सफेद कुर्ता-पायजमा पहना। इसके बाद गायत्री मंत्र और वेद मंत्रों के साथ हवन में आहुति दी गई। एसएमएस इंडिया की डा. इंदिरा आनंद ने बताया कि सम्मेलन के जरिए योग, आयुर्वेद, वास्तु और ज्योतिष को एक सूत्र में पिरोने का काम किया जाएगा। नौ दिन तक साधकों को इनका विधिवत व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जाएगा। इसके साथ भागदौड़ भरी जिंदगी में योग और आयुर्वेद से स्वास्थ्य लाभ पर भी मंथन किया जाएगा। फाउंडेशन की भावना बग्गा ने बताया कि योग सम्मेलन में 14 विदेशी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें अधिकांश विदेशी यूके और फ्रांस से पहुंचे हैं। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र सजवाण, सोनल लालसी, निकी जैन, मेलाने वाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed