{"_id":"59d7baa34f1c1baf678b468b","slug":"150731029720-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय एथलेक्टिस प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय एथलेक्टिस प्रतियोगिता शुरू
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। जिला खेल विभाग की ओर से राजकीय इंटर कालेज के मैदान में दो दिवसीय जिलास्तरीय बालक-बालिका एथलेक्टिस प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो गई है। पहले दिन बालक वर्ग 200 मीटर में विकास प्रथम, आर्यन बिष्ट द्वितीय और यश यादव तृतीय रहे। 400 मीटर में दुर्गेश राजभर पहले, योगेश दूसरे और तुषार शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर में राजन, ओम व निखिल क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। बालिका वर्ग 200 मीटर में लक्ष्मी सैनी पहले, सोलनी दूसरे, दीपा तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर में स्वाति सैनी प्रथम, मोनिका द्वितीय, विशाखा तृतीय रही। 800 मीटर में रोशनी, कामिनी, नैंसी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। सेवानिवृत्त कर्नल डीपी रतूडी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों को मेहनत से खेलने की प्रेरणा दी। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार, निर्णायक रवि कुमार, सुनील शर्मा, शिल्पा, जयंती नेगी, श्याम कुमार, संतन कुमार, शानू कुमार, अमन कौंसवाल आदि मौजूद थे।