{"_id":"59d7b6064f1c1b6f548b607a","slug":"150730911715-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों एवं छात्रों को दी वन्य प्राणी की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों एवं छात्रों को दी वन्य प्राणी की जानकारी
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। वन विभाग की ओर से वन्य प्राणी सप्ताह कार्यक्रम के तहत जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम अंदेठी और रतोली में वन्य जीवों को बचाने के लिए गोष्ठी हुई। वन दरोगा राजेंद्र प्रसाद सेमवाल ने कहा कि वन्य जीवों को बचाने के लिए जंगल बचाने जरूरी हैं। इससे जहां पशुओं के लिए चारा पत्ती आसानी से मिल सकेगा, वहीं वन्य जीवों को भी भोजन के लिए बस्तियों की ओर नहीं आना पड़ेगा। ग्रामीणों ने वन्य जीव और जंगल बचाने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर वन दरोगा भगवान सिंह सजवाण, सुरेंद्रदत्त सेमवाल, वन बीट अधिकारी अजय पंवार, ज्ञान सिंह, प्रधान भावना देवी, प्रताप सिंह, सत्ये सिंह, शूरवीर सिंह, रामप्यारी देवी, जसपाल, अंजू देवी, डुगा देवी, कविता देवी, सुनीता आदि मौजूद थे।
दूसरी ओर टिहरी वन प्रभाग ने कई ग्राम पंचायत एवं स्कूलों में जागरूकता गोष्ठी और रैलियां निकालकर वन्य जीव प्राणियों की सुरक्षा में सहयोग मांगा। वन अधिकारियों ने ग्राम पंचायत जसपुर, पिराड़ी, कंडारगांव, कोट, क्यूलागी, मंजखेत, प्राथमिक विद्यालय साणौ, सुभाष इंटर कालेज आदि में गोष्ठी की। वन क्षेत्राधिकारी आशीष डिमरी ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने को वन्य जीव जरूरी है।