{"_id":"59d7b5fc4f1c1b59678b4678","slug":"150730910712-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल निर्माण को बजट न मिलने पर स्वाभिमान मंच ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल निर्माण को बजट न मिलने पर स्वाभिमान मंच ने जताया रोष
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। चांठी-डोबरा पुल के शेष निर्माण के लिए केंद्र और राज्य सरकारी ओर से बजट न मिलने और कोरियाई इंजीनियरों का अनुबंध न बढ़ाने पर प्रतापनगर स्वाभिमान मंच ने रोष जताया। उन्होंने सरकार पर प्रतापनगर की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने सीएम को भेजे ज्ञापन में पुल के लिए जल्द बजट न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मंच के संयोजक एवं जिला पंचायत सदस्य मुरारीलाल खंडवाल ने कहा कि चांठी-डोबरा पुल के लिए केंद्र और राज्य सरकार को बराबर धनराशि देनी थी। पूर्व सरकार ने नाबार्ड से बजट लेकर अपने हिस्से का 75 करोड़ पुल निर्माण को दे दिया लेकिन केंद्र सरकार ने दो साल बाद भी अपने हिस्से का बजट नहीं दिया है। इस कारण फिर पुल का निर्माण रुक जाएगा। कहा कि पुल न बनने से 12 सालों से प्रतापनगर की जनता को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में धूम सिंह रांगड़, होशियार सिंह थलवाल, रोशन नौटियाल, द्वारिका प्रसाद भट्ट, जोत सिंह बिष्ट, मुरारी सिंह रांगड़ और विक्रम शाह आदि शामिल थे।