{"_id":"59d7b5f04f1c1b72548b5f6b","slug":"150730909512-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को कुपोषण से बचाने पर दिया जाए जोर:आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को कुपोषण से बचाने पर दिया जाए जोर:आशीष
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटर्गाइं ने कई गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों को विकास योजनाओं की जानकारी और संपूर्ण स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री को बच्चों को कुपोषण से बचाने पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए।
सीडीओ भटर्गाइं ने नरेंद्रनगर ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्र सल्डोगी का निरीक्षण कर बच्चों का वजन नापकर दिए जा रहे पौष्टिक आहर की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह नियत तिथि को केंद्रों पर बच्चों का वजन नापकर पौष्टिक आहर दिया जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चंबा के साबली गांव की बैठक में प्रतिभाग कर विकास कार्यों का जायजा लिया। चंबा स्थित हेंवलवाणी रेडियो में मनबात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के स्वच्छता के संदेश को पहुंचाया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्वच्छता बनाई रखनी चाहिए। इस मौके पर मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी यतीश पुंडीर, नरेंद्रनगर के बीडीओ विमी जोशी, चंबा मान सिंह राणा, प्रधान बीना रावत, लक्ष्मी रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन