{"_id":"59d7b5ee4f1c1b97678b4663","slug":"150730909318-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरुकता बढ़ाने को सत्संग बेहतर माध्यम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरुकता बढ़ाने को सत्संग बेहतर माध्यम
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। विहिप सत्संग दर्शन सप्ताह कार्यक्रम के तहत सी ब्लॉक में आयोजित सत्संग में वक्ताओं ने कहा कि सत्संग का उद्देश्य हिंदू समाज को धर्म और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक कर उन्हें संस्कारवान बनाना है। विहिप के विभाग संगठन मंत्री राजेंद्र ने कहा कि समाज में राष्ट्रहित के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सत्संग सबसे बेहतर माध्यम है। संगठन मंत्री अंकित सिंह बंठवाण ने कहा कि विहिप का सत्संग सप्ताह कार्यक्रम पूरे अक्तूबर माह चलेगा। सत्संग में बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरम तोपवाल, पंकज नेगी, शिवओम रावत, अभिषेक सेमवाल, जितेंद्र और आशीष राज आदि मौजूद थे।