{"_id":"59d7b5e74f1c1b71548b610c","slug":"15073090866-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानिर्वाण दिवस पर होगी प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानिर्वाण दिवस पर होगी प्रतियोगिताएं
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में हुई बैठक में स्वामी रामतीर्थ महाराज के महानिर्वाण दिवस कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान 16 और 17 अक्तूबर को होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए पांच लोगों की कमेटी गठित की गई।
इस साल स्वामी रामतीर्थ आश्रम समिति टिहरी और स्वामी रामतीर्थ परिसर ने गणित के प्रोफेसर स्वामी रामतीर्थ महाराज का 111 वां महानिर्वाण दिवस वृहद स्तर पर मनाने का निर्णय लिया। परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि निर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर 16 अक्तूबर को भाषण, निबंध, पोस्टर और क्विज प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में प्रो. केएस रमोला, प्रो. एनके अग्रवाल, डा. केसी पेटवाल, डा. प्रमोद उनियाल, डा. एके चड्डा को नियुक्त किया गया है। कमेटी के डा. प्रमोद उनियाल ने बताया कि 17 अक्तूबर को निर्वाण दिवस पर स्वामी रामतीर्थ के अनछुए पहलुओं पर व्याख्यान के बाद विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।