{"_id":"59d664724f1c1b6e548b5daa","slug":"15072226953-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में ट्यूमर का सफल ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में ट्यूमर का सफल ऑपरेशन
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला अस्पताल बौराड़ी में पेट के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया। पीड़ित 20 साल से पेट दर्द से कराह रहा था। जिला अस्पताल बौराड़ी में पहली बार पेट के ट्यूमर का आपरेशन किया गया है।
चंबा के ग्राम इड़वालगांव निवासी उत्तम सिंह (51) पेट दर्द की समस्या से लंबे समय से पीड़ित चल रहे थे। 20 साल पहले उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में ट्यूमर का आपरेशन कराया था। बावजूद उन्हें पेट में दर्द रहने की समस्या से निजात नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्होंने अन्य कई अस्पतालों में उपचार कराया। बृहस्पतिवार को बौराड़ी अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. गौरव मिश्रा, डॉ. परमार्थ जोशी ने रोगी के पेट के ट्यूमर का सफल आपेरशन किया। डा. मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में पहली बार पेट के ट्यूमर का आपरेशन किया गया है। अब जल्द ही अस्पताल में ब्रेस्ट कैंसर के ऑपरेशन भी शुरू करेंगे। टीम में डा.संदीप पांगती, सिस्टर तुलसा, प्रदीप भी शामिल थे। सीएमएस डा. सीपी त्रिपाठी, डा. अमित राय ने कहा कि जिले के मरीजों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। ब्यूरो