फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   खतलिंग पंवाली महायात्रा एवं पर्यटन विकास मेले का रंगारंग आगाज

खतलिंग पंवाली महायात्रा एवं पर्यटन विकास मेले का रंगारंग आगाज

Wed, 04 Oct 2017 10:27 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खतलिंग पंवाली महायात्रा एवं पर्यटन विकास मेले का रंगारंग आगाज

विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के जीआईसी घुत्तू में खतलिंग पंवाली महायात्रा एवं पर्यटन विकास मेला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। सात दिवसीय यात्रा का शुभारंभ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि खतलिंग ग्लेश्यिर को भी शिवशंकर सर्किट से जोड़ा जाएगा। उत्तरकाशी-भटवाड़ी-पवांलीकांठा-त्रिजुगी नारायण पैदल मार्ग को जोड़कर साहसिक पर्यटन को बढ़ाने के प्रयास भी किए जाएंगे।
मंत्री ने कहा कि तीर्थाटन बढ़ाने के लिए स्व. इंद्रमणी बडोनी ने 35 साल पहले यात्रा शुरू की थी। पूर्ववर्ती सरकारों ने ऐसे स्थलों को विकसित करने के प्रयास नहीं किए। भाजपा सरकार बडोनी के सपनों को साकार करने के लिए यात्रा को पर्यटन सर्किट से जोड़ेेगी। तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में बनाए गए भगवती सर्किट में गढ़वाल और कुमाऊं के 12-12 मंदिरों को जोड़ा गया है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि ऑली में विंटर गेम्स के लिए 20 करोड़ खर्च किए गए हैं। वहां 2017 में गेम्स आयोजित किए जाएंगे। मंत्री ने सच्चिदानंद सेमवाल द्वारा बनाई गई खतलिंग पंवाली पयर ट्रैक स्थल की वेबसाइट का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने इंटर कालेज घुत्तू में प्रयोगशाला भवन निर्माण की घोषणा। विधायक शक्तिलाल शाह और ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला ने ताल-बुग्यालों के विकास के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग की। स्थानीय लोगों ने पर्यटन मंत्री को खतलिंग ग्लेश्यिर से लाया गया जल कलश भेंट किया। यात्रा के शुभारंभ पर जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण और लोक गायिका मीना राणा ने कई भक्ती गीतों से समां बांधा। इस मौके पर प्रधानाचार्य भगवान प्रसाद भट्ट, शिव सिंह रौथाण, धनपाल राणा, बालकृष्ण नौटियाल, कमल सिंह, भजन सिंह, प्रधान नैन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले के लिए परीक्षा स्थगित
जीआईसी घुत्तू में मेला आयोजन को देखते हुए चार अक्तूबर को होने वाला गृह परीक्षा का पेपर स्थगित करना पड़ा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि मेला पहले से होता आया है, लेकिन मेला सितंबर में ही आयोजित किया जाता था। प्रधानाचार्य भगवान प्रसाद भट्ट ने बताया कि डीएम और सीईओ के आदेश पर चार अक्तूबर का पेपर स्थगित किया गया। चार अक्तूबर को होने वाला पेपर स्कूल खुद बनाकर 16 अक्तूबर को कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed