{"_id":"59d512e84f1c1bc9538b5b54","slug":"150713628418-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर और पुरानी सड़क का जायजा लेने पहुंचे तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर और पुरानी सड़क का जायजा लेने पहुंचे तहसीलदार
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। बेमुंडा में पित्रेश्वर महादेव मंदिर पुनर्निर्माण की मांग को लेकर लोग बुधवार को 14वें दिन भी क्रमिक उपवास पर डटे रहे। नरेंद्रनगर के तहसीलदार वीएस तोपवाल ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनरत लोगों से वार्ता की। तहसीलदार ने मंदिर में स्थित स्वयंभू शिवलिंग देखने के बाद लोनिवि की पुरानी सड़क का निरीक्षण कर ग्रामीणों से विभिन्न जानकारियां जुटाई।
ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि मंदिर में क्षेत्र के ग्रामीण प्राचीन काल से पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। बताया कि 90 के दशक तक राजमार्ग वन विभाग की चौकी से होकर गुजरता था। इसके बाद ही मंदिर के पास से होते हुए एनएच को बनाया गया है। ऐसे में मंदिर की प्राचीन महत्ता और लोगों की आस्था को देखते हुए हाईवे को दोबारा से पुरानी सड़क से बनाया जाए। क्रमिक उपवास पर विशन सिंह धमांदा, कमान सिंह नेगी, यशपाल सिंह चौहान, भगवान सिंह रावत बैठे रहे। इस मौके पर मंदिर पुनर्निर्माण समिति के संरक्षक लाखीराम जोशी, दयाल सिंह भंडारी, धूम सिंह रावत, सिद्धार्थ नेगी, जय सिंह रावत, डुग्गा देवी, शीला देवी धरने पर बैठी रही। ब्यूरो