{"_id":"59d3c3584f1c1baa538b5707","slug":"150705037810-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मण के मूर्छित होने के दृश्य पर दर्शकों की भर आई आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मण के मूर्छित होने के दृश्य पर दर्शकों की भर आई आंखें
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। नवयुवक अभिनय श्रीराम कृष्ण लीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में लक्ष्मण, मेघनाद, श्रीराम और रावण युद्ध में पात्रों ने शानदार अभिनय किया।
रामलीला की दसवें रात को लक्ष्मण और मेघनाद का युद्ध होता है। मेघनाद ब्रह्मफांस द्वारा लक्ष्मण को घायल कर देता है। श्रीराम, लक्ष्मण को देख व्याकुल हो जाते हैं। हनुमान संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राण बचाते हैं। फिर से युद्ध में मेघनाद की मौत होने पर उनकी पत्नी सुलोचना व्याकुल होती है। कुंभकर्ण भी नींद से जाग युद्ध करता है और मारा जाता। इससे क्रोधित होकर रावण खुद युद्ध के मैदान में उतरता है। विभीषण रावण की मौत का राज प्रभु राम को बताते हैं। तब श्रीराम अग्नि बाण का प्रयोग कर रावण की नाभि पर प्रहार करते हैं। जिससे उसकी नाभि का अमृत सूख जाता है और रावण की मौत हो जाती है। रामलीला में अनुराग पंत ने निर्देशक, अनुज पंत राम, देवेंद्र नौडियाल लक्ष्मण, हरीश गिरी हनुमान, नरेश कुमार रावण, मिंकू घई मेघनाद, राशिका राणा सुलोचना, अरुण रतूड़ी सुग्रीव, अपूर्व उनियाल अंगद, हरीश घिल्डियाल विभीषण, कुंवर मंत्री और राकेश राणा ने संचालक की भूमिका निभाई।