फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कोतवाल हटाने की मांग को लेकर चार घंटे एनएच किया जाम

कोतवाल हटाने की मांग को लेकर चार घंटे एनएच किया जाम

Tue, 03 Oct 2017 10:31 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
कोतवाल हटाने की मांग को लेकर चार घंटे एनएच किया जाम
नई टिहरी। नगर के कोतवाली प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने बौराड़ी में हाईवे को चार घंटे तक जाम किया। एसएसपी से वार्ता के बाद कोतवाल को हटाने का आश्वासन मिलने के बाद ही लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

सोमवार शाम को नगर कोतवाल सुंदरम शर्मा पर बौराड़ी के एक मोमो व्यापारी ने अभद्रता एवं मारपीट का आरोप लगाया था, जिसके विरोध में देर रात को व्यापारियों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई थी। मंगलवार सुबह को व्यापारियों एवं विभिन्न संगठनों ने विरोध में चंबा-श्रीनगर हाईवे के साईं चौक बौराड़ी में सुबह नौ बजे से जाम लगा दिया। एसडीएम चतर सिंह चौहान समेत सीओ एचएस रौथाण ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन आंदोलनकारी कोतवाल को हटाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से वार्ता की। वार्ता में एसएसपी विमला गुंज्याल ने कोतवाल को हटाने का आश्वासन दिया। कोतवाल हटाने का आश्वासन मिलने पर दोपहर 12 बजे जाम खुल पाया। वहीं जाम से लोग परेशान रहे। व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि कोतवाल शहर में शांति व्यवस्था बनाने के बजाए खुद ही छोटे-छोटे बातों पर आम जनता एवं व्यापारियों से उलझ कर माहौल खराब कर रहे हैं। ऐसे में कोतवाल को तत्काल जिले से हटाया जाना चाहिए। इस मौके पर पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, व्यापार मंडल के अध्यक्ष गंगाधर चमोली, आकाश कृषाली, राकेश राणा, मोहन सिंह रावत, देवेंद्र नौडियाल, राजेश डियूड़ी, कुलदीप पंवार, विश्वजीत नेगी, प्रदीप रावत, श्रीपाल चौहान, अनीस खान, लखवीर चौहान, सुशील भट्ट, सुनील कुड़ियाल, राजेश रावत, मनमोहन सिंह, सादाब अली, जेएस राणा, विमला, प्रभा, सरस्वती रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

एसएसपी ने हटाया कोतवाल का चार्ज
कोतवाल पर गिरी गाज
एसएसपी ने हटाया कोतवाल का चार्ज
नई टिहरी। आखिरकार नगर कोतवाल पर गाज गिर गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विमला गुंज्याल ने कोतवाल सुंदरम शर्मा को हटाकर अपने कार्यालय में फिलहाल अटैच कर एसएसआई प्रकाश पोखरियाल को कोतवाली का चार्ज दिया है। ज्ञात हो की सुंदरम शर्मा के कोतवाली प्रभारी बनने के बाद कई बार जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों ने अभद्रता का आरोप लगाया था। जिसकी शिकायत एसएसपी से लेकर डीएम तक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed