{"_id":"59d3c1794f1c1bd9538b593e","slug":"15070499001645-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त किया खून एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त किया खून एकत्रित
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। संस्कृति दैनिक समिति ने नगर पालिका टिहरी, हिमालय अस्पताल जौलीग्रांट और जिला अस्पताल बौराड़ी के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया, जिसमें 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। कहा कि रक्तदान से जीवन बचाया जाता है। संस्था के अध्यक्ष संजय ध्यानी ने बताया कि समिति जनहित से जुड़ी गतिविधियां लगातार संचालित करती रहती हैं। कहा कि समिति प्रदेश के अन्य जिलों में भी रक्तदान शिविरों का आयोजन करने जा रही है। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के जनसंपर्क अधिकारी गौरव रावत ने बताया कि हिमालयन ट्रस्ट की ओर से सीएसआर, जन स्वास्थ्य शिविर आदि लगातार आयोजित किए जाते हैं। शिविर में 45 यूनिट खून एकत्रित कर जिला अस्पताल बौराड़ी और हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में फ्रिज किया जाएगा। इस मौके पर सभासद मानवेंद्र रावत, पंकज बरवाण, हनुमंत महर, डा. सुनील शुक्ला, संजय कौल, हिमांशु मखलोगा, अंकित मिश्रा, अमित मिश्रा आदि मौजूद थे।