{"_id":"59bab50b4f1c1bac688b48d5","slug":"15054082928-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने तालाबंदी कर कक्षाएं शुरू करने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने तालाबंदी कर कक्षाएं शुरू करने की मांग उठाई
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा के छात्र-छात्राओं ने स्वीकृत एमए रेगुलर, बीएससी की कक्षाएं शुरू करने और प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर कालेज में तालाबंदी कर मांगों का जल्द निराकरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं ने सुबह 10 बजे कालेज में तालाबंदी करते हुए कहा कि पूर्व में छात्रों की मांग पर सरकार ने महाविद्यालय में एमए रेगुलर और बीएससी की कक्षाएं संचालित करने की स्वीकृति थी, लेकिन कालेज प्रबंधन ने अभी तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं की है। उन्होंने जल्द स्वीकृत कक्षाएं शुरू करने और प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की तिथि बढ़ाने की मांग की। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित थपलियाल, पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान, रमन रावत, अंकित, रोहित, प्रीति रावत, संध्या आदि मौजूद थे।