{"_id":"59bab4ff4f1c1b29688b4948","slug":"15054082815-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाईजर में जल्द बनेगा इको पार्क व चिडिय़ाघर: नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाईजर में जल्द बनेगा इको पार्क व चिडिय़ाघर: नेगी
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने टिहरी के पहले दौरे में नई टिहरी शहर सहित पूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए कई सौगातें दी है। सीएम की घोषणा के अनुरूप शहर को नया पर्यटन गंतव्य बनेगा। इको टूरिज्म के तहत शहर विकास होगा, जबकि ढाईजर में पहला इको पार्क, चिड़ियाघर, स्टेडियम, पार्किंग बनने से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी।
पत्रकार वार्ता करते हुए विधायक नेगी ने कहा कि सीएम ने 10 सितंबर को नई टिहरी में 18 करोड़ की 35 किमी सड़कों का शिलान्यास किया है, जबकि 21 किमी सड़कों के जीओ जारी होने वाले हैं। कोश्यिारताल पंपिंग योजना फेज-2 की स्वीकृति भी मिल गई। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर 20 करोड़ की सुरकंडा पंपिंग योजना में घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच करने की बात कही। कहा कि पांच माह के कार्यकाल में पांच करोड़ के सापेक्ष 1.56 करोड़ रिलीज किया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल, डीसीडीएफ के अध्यक्ष अनुसूया नौटियाल, रामलाल नौटियाल, गोपीराम चमोली, सतवीर पुंडीर, सोनू सजवाण, रतन सिंह पंवार व मुकेश रांगड़ आदि मौजूद थे।