{"_id":"59b9658b4f1c1b8e688b4591","slug":"150532240320-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरवाड़ी समस्याओं को लेकर डीएम से मिली प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरवाड़ी समस्याओं को लेकर डीएम से मिली प्रधान
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक में ग्राम मरवाड़ी की प्रधान ने गांव में बनी कई समस्याओं के निराकरण की मांग की है। उन्होंने बताया कि गांव के प्राथमिक स्कूल में जहां लंबे समय से शिक्षक नहीं है, वहीं स्कूल भवन भी क्षतिग्रस्त है। उन्होंने बूढ़ाकेदार-अयांरकाखाल मोटर मार्ग के मलबे से दबे खेतों का मुआवजा दिलाने की गुहार भी लगाई है।
प्रधान लीला देवी ने बताया कि गांव के प्राथमिक स्कूल में 61 छात्र-छात्राएं हैं, लेकिन एक ही शिक्षक है। क्षतिग्रस्त पड़े स्कूल भवन की मरम्मत के लिए शिक्षा विभाग को कई बार कहा गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रधान ने बताया कि चार साल पहले पीएमजीएसवाई ने बूढ़ाकेदार-अयांरकाखाल मोटर मार्ग का निर्माण किया था, लेकिन सड़क एक ही वर्ष में कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क निर्माण से काश्तकार अवतार सिंह की भूमि और दुकान क्षतिग्रस्त हुई थी, लेकिन उसका मुआवजा नहीं दिया गया है। गांव के प्रेम सिंह, दलेब सिंह के मकान को भी खतरा बना है।