फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी बना सकते हैं बेहतर करियर: प्रेमचंद

पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी बना सकते हैं बेहतर करियर: प्रेमचंद

Wed, 13 Sep 2017 10:39 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी बना सकते हैं बेहतर करियर: प्रेमचंद
नरेंद्रनगर (टिहरी)। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि अभिभावक बच्चों की शिक्षा पर ही विशेष ध्यान दे रहे हैं, जबकि खेलों में भी बेहतर करियर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए जीवन में खेलों का बड़ा महत्व है।
विज्ञापन

जीआईसी खेल मैदान में आयोजित माध्यमिक स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय शरदकालीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ने किया। उन्होंने परेड की सलामी लेते हुए कहा कि छात्र खेल भावना से खेलें। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन है, उस दिन सभी लोग अपने घर, मोहल्ले में सफाई अभियान चलाएं। उन्होंने प्रथम आने वाले खिलाड़ी को दो सौ, द्वितीय आने पर डेढ़ सौ व तृतीय आने वाले खिलाड़ी को 100 रुपये और एनसीसी कैडेटों, सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों और गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के छात्रों को 100-100 रुपये देने की घोषणा की। साथ ही स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक की बेहतर प्रस्तुति वाले जीआईसी के छात्रों को पांच सौ रुपये देने की बात कही। पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा ने खेल मैदान के सुधारीकरण में तेजी लाने की मांग की। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सीईओ दिनेश गौड़, डीईओ एसपी सेमवाल, बीईओ ओपी वर्मा, प्रधानाचार्य शशि भट्ट, एसडी भट्ट, दीवान रावत, राजपाल पुंडीर, आशा टम्टा, खेल अधिकारी कृष्ण कुमार, ब्लॉक खेल समन्वयक केएस राणा, क्षमा शर्मा, विजय लक्ष्मी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed