फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   19 करोड़ 55 लाख से सुधरेगी चार संपर्क मार्गो की सेहत

19 करोड़ 55 लाख से सुधरेगी चार संपर्क मार्गो की सेहत

Tue, 12 Sep 2017 10:43 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
19 करोड़ 55 लाख से सुधरेगी चार संपर्क मार्गो की सेहत
नई टिहरी। जिले के चार संपर्क मार्गों की सेहत सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। 29 किमी की इन सड़कों की सेहत सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने 19 करोड़ 55 लाख की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। नवंबर से सड़कों के चौड़ीकरण, विस्तारीकरण और हॉटमिक्स का कार्य शुरू होगा। बदहाल बनी सड़कों की कायाकल्प के लिए कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड द्वितीय ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टिहरी जिले के ग्रामीण क्षेत्र नागणी-मठियाडगांव-बागी, थान-साबली, गढ़-खांड कोटेश्वर, थत्यूड़-तेबा-मोलधार मोटर मार्ग वर्षों से बदहाल थे। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा था। जर्जर बनी सड़कों की मरम्मत की मांग लोग विभिन्न मंचों और आंदोलन के जरिए उठाते आ रहे थे। करीब 29 किमी की सड़कों की खराब सेहत सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड द्वितीय को 19 करोड़ 55 लाख की धनराशि जारी कर दी है। पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड द्वितीय के ईई अरुण कुमार नेगी ने केंद्र सरकार से 19 करोड़ 55 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि आगामी एक माह के अंतर्गत सड़कों के निर्माण कार्य को टेंडर की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। नवंबर से चारों संपर्क मार्गों पर चौड़ीकरण, विस्तारीकरण और हॉटमिक्स का कार्य शुरू किया जाएगा। सड़कों की बदहाल स्थिति में सुधार होने से क्षेत्र की करीब 15 हजार आबादी को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed