{"_id":"59b813e54f1c1b1a698b4ae9","slug":"150523596410-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च पास्ट में इंटर कॉलेज थत्यूड़ ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च पास्ट में इंटर कॉलेज थत्यूड़ ने मारी बाजी
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडीसौड़/थत्यूड़। मार्च पास्ट की शानदार झांकी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मंगलवार से थौलधार, जौनपुर और जाखणीधार ब्लॉक के माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो गई। जौनपुर ब्लॉक की मार्च पास्ट में इंटर कॉलेज थत्यूड़ अव्वल रहा।
इंटर कॉलेज कमांद के मैदान में आयोजित थौलधार ब्लॉक की क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ बैजनाथ सिंह यादव ने किया। सीनियर बालक वर्ग की 800 मीटर रेस में सुमित रावत, केशव द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में मनीषा राणा प्रथम, अर्चना द्वितीय रही। जूनियर बालक वर्ग में महेंद्र प्रथम, शुभम द्वितीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग में संतोषी प्रथम, रेखा द्वितीय रही। गोला फेंक सीनियर बालक वर्ग में अर्जुन प्रथम, रोबिन द्वितीय रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रहलाद प्रसाद पोखरियाल, क्रीड़ा समन्वयक युद्धवीर सिंह पुंडीर, कमल सिंह राणा, प्रदीप सिंह रावत, अनिल कठैत आदि उपस्थित रहे।
इधर, लामणीधार में आयोजित जाखणीधार ब्लॉक की क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक धन सिंह नेगी और ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल ने किया। विधायक ने लामणीधार स्टेडिमय के विस्तारीकरण करने और ब्लॉक के सभी विद्यालयों को खेल सामग्री देने की घोषणा की। बालिका वर्ग में अंकिता-रेखा प्रथम रही। इस मौके पर एबीओ डा. एसबी यादव, उदय सिंह रावत, कांति लाल, विक्रम उनाल, विनोद सेमल्टी, हरीश देशवाल, दिनेश डंगवाल, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, वीरेंद्र सिंह नेगी व यशपाल रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उधर, जौनपुर ब्लॉक की क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ रमेश सिंह तोमर, पीटीए अध्यक्ष ओम प्रकाश कोठारी ने किया। सीनियर बालक वर्ग की 800 मीटर रेस में संजय प्रथम, सूरज द्वितीय, मोहन तृतीय रहे। बालिका वर्ग में राखी, कुसुम, प्रीति क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। इस मौके पर ऊषा अंथवाल, धनवीर सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।