{"_id":"59b8111b4f1c1b32698b4a13","slug":"150523525117-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुद्ध पेयजल नहीं मिलने पर डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुद्ध पेयजल नहीं मिलने पर डीएम से की शिकायत
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। करोड़ों की लागत से बनाई गई छतियार- सेंदुल पेयजल योजना पर मटमैला पानी सप्लाई किया जा रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिए जाने पर सोमवार को क्षेत्र के लोगों ने डीएम से शिकायत की है। जिस पर उन्होंने जल संस्थान को शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराने के निर्देश दिए हैं। बावजूद मंगलवार को भी दूषित पानी की सप्लाई की गई है।
भिलंगना ब्लॉक में केमर पट्टी के दर्जनभर गांवों के साथ ही चमियाला को जलापूर्ति कराने के लिए तीन साल पहले जल निगम ने पांच करोड़ रुपये खर्च कर 13 किमी लंबी छतियारा-सेंदुल पेयजल योजना बनाई थी। 86 लाख का फिल्टर बनाने के बाद लाइन जल संस्थान को हस्तांतरित की गई, लेकिन तब से ही लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। ज्येष्ठ प्रमुख पूरब सिंह नेगी, दिनेश पैन्युली, विशाल सिंह, सुनील सिंह आदि ने बताया कि कई बार कहने पर भी शुद्ध जलापूर्ति नहीं होने पर सोमवार को पेयजल समस्या के निस्तारण के लिए डीएम को ज्ञापन दिया गया, जिसमें डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए जल संस्थान को जल्द शुद्ध जलापूर्ति कराने के निर्देश दिए हैं। बावजूद मंगलवार को भी शुद्ध जलापूर्ति नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। जल संस्थान के ईई अभिषेक वर्मा ने कहा कि कुछ दिन पहले हुई बरसात के कारण पानी गंदा आ रहा था, लेकिन अब योजना से शुद्ध जलापूर्ति कराई जा रही है।