{"_id":"59b810234f1c1bf07f8b65bb","slug":"15052350024-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी चौंड में नहीं है सुरक्षित प्रसव कराने की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी चौंड में नहीं है सुरक्षित प्रसव कराने की सुविधा
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबगांव (टिहरी)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में डिलीवरी सहित आपातकालीन सेवाएं बंद कर दो किमी दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौंड में संचालित करने पर लोगों ने रोष जताया है। लोगों का कहना है कि सीएचसी में अभी कोई सुविधा नहीं है, जिससे वहां सुरक्षित प्रसव करना मुश्किल है।
स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षित प्रसव कराने की सुविधा और आपातकालीन सेवाएं लंबगांव पीएचसी से हटाकर दो किमी दूर चौंड में बनाए गए सीएचसी भवन में शिफ्ट कर दी है। जबकि वहां पर अभी तक ऐसी सेवाओं के लिए कोई सुविधाएं नहीं है, जिससे लोगों में विभाग के इस निर्णय पर खासा रोष है। प्रमुख रेशमा बगियाल, प्रधान रणवीर राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष केशव रावत, केदार सिंह राणा, एबीवीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष भान सिंह नेगी, अर्जुन बिष्ट, सतीश रांगड़, अनिल रावत, मान सिंह नेगी, प्रताप सिंह, युद्धवीर नेगी ने कहा कि चौंड सीएचसी में सुविधा नहीं होने से महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर जमीन पर ही प्रसव कराए जा रहे हैं। सीएमओ वाईएस थपलियाल ने कहा कि सीएचसी में दिक्कतें आ रही है, तो लोगों की सुविधानुसार ही स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएगी।