फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   खस्ताहाल सड़कों पर जोखिमभरा सफर

खस्ताहाल सड़कों पर जोखिमभरा सफर

Mon, 11 Sep 2017 10:24 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़कों पर जोखिमभरा सफर
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक में 30 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सेरा- बैल्डोगी, खंबाखाल-स्यालगी भरपूर और रौणिया- जेबाला मोटर मार्गों की स्थिति खस्ताहाल बनी हुई है, जिससे लोगों को जोखिमभरा सफर करना पड़ रहा है। सड़क के रख रखाव का जिम्मा संभाले पीएमजीएसवाई को कई बार कहने पर भी सुधार नहीं करने पर क्षेत्र के लोगों में रोष बना है।
विज्ञापन

प्रतापनगर क्षेत्र में सेरा-बैल्डोगी, खंबाखाल और जेबाला मोटर मार्ग जून में हुई बारिश से जहां सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए थे, वहीं कई जगहों पर भारी मलबा आने से यातायात संचालन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मलबा आने से सेरा- बैल्डोगी-खंबाखाल मोटर मार्ग तो कई दिनों से बंद पड़ा है। रविवार को क्षेत्र भ्रमण पर जा रहे पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि सड़क इतनी तंगहाल है कि उन्हें स्वयं मिट्टी-पत्थर हटाकर वाहन आगे बढ़ाना पड़ा है। सड़क की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए पूर्व विधायक ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर सड़क की दशा सुधारने की मांग की है। पोखरियाल गांव के प्रधान सुलोचना देवी, दिनेश पोखरियाल और राजपाल राणा ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए विभागीय अधिकारियों को कई बार कहा गया है, लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि यही लापरवाही रही तो खस्ताहाल सड़क पर किसी हादसे के लिए पीएमजीएसवाई ही जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन


कोट
खंबाखाल-स्यालगी भरपूर और रौणिया- जेबाला मोटर मार्ग पर जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। बारिश के कार्य निर्माण कार्य में विलंब हुआ है।
-राजेश कुमार, ईई, पीएमीएसवाई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed