{"_id":"59b6bf984f1c1bb0488b5d5c","slug":"15051488463-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारों का आंदोलन सीएम के आश्वासन पर स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारों का आंदोलन सीएम के आश्वासन पर स्थगित
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। ठेकेदार संघ का ई-टेंडरिंग समाप्त करने, छोटी निविदाएं, जीएसटी की दरें छह फीसदी रखने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर 28 अगस्त से चला आ रहा धरना एवं क्रमिक अनशन स्थगित हो गया है। विधायक धन सिंह नेगी ने क्रमिक अनशन पर बैठे ठेकेदारों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
सोमवार को विधायक नेगी ने धरना स्थल पर पहुंचकर ठेकेदारों को सीएम के आश्वासन से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी को 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी कर दिया है। राज्य सरकार बड़ी निविदाओं को छोटा करने, ई-टेंडरिंग करने से सभी मांगों पूर्व की भांति यथावत करने के लिए जल्द कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पारित करवाई। ठेकेदार संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद रमोला ने जल्द समस्याओं के निराकरण के संबंध में आदेश जारी करवाने की मांग की। इस मौके पर संघ के महामंत्री आनंद राणा, जिला पंचायत सदस्य मुरारीलाल खंडवाल, डा. प्रताप सिंह भंडारी, चिन्यालीसौड ठेकेदार संघ के अध्यक्ष कर्मचंद, आकाश कृषाली, अनुसूया नौटियाल, मोहन सिंह रावत, ध्यान सिंह रावत, रतन सिंह पंवार, राजेंद्र डोभाल, भगवती उनियाल आदि मौजूद थे।