{"_id":"59b6bea64f1c1bf77f8b5f34","slug":"150514860410-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करना आवश्यक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करना आवश्यक
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। नगर में समुदाय विशेष के युवकों के फर्जी आईडी बनाकर स्थानीय लड़कियों को झांसा देने पर व्यापारियों और सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों ने बैठक कर आक्रोश जताया। निर्णय लिया गया कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए बाहरी व्यक्ति का सत्यापन किया जाना चाहिए। साथ ही युवाओं में बढ़ रही नशाखोरी के खिलाफ सघन अभियान चलाना जरूरी है।
व्यापार सभा भवन में आयोजित बैठक में बाहरी व्यक्तियों को बिना सत्यापन आवास देने पर चिंता जताई गई। कहा गया कि सुरक्षा को देखते हुए बाहरी लोगों का सत्यापन प्राथमिकता से करना चाहिए। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री रघुवीर रावत ने कहा कि आरोपी युवक लड़कियों को भगाने की योजना बना रहे थे, जिसे समय पर नाकाम कर दिया गया। बैठक में तिलकराम चमोली, विकास रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप रावत, राजेंद्र गैरोला, संजय मैठाणी, विकास बहुगुणा, अजय रावत, संजय बहुगुणा, सुरम तोपवाल, दर्शन लाल सकलानी आदि मौजूद थे।