{"_id":"59b56e2c4f1c1bf47f8b5b0c","slug":"150506246513-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को ऑल वेदर में शामिल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को ऑल वेदर में शामिल करें
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनबाग (टिहरी)। दिल्ली-यमनोत्री हाईवे 507 हर्बटपुर नैनबाग बड़कोट को आल वेदर रोड में शामिल करने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजा है।
यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नौ नवंबर 2016 को उत्तराखंड दौरे पर देहरादून आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम राजमार्ग विकास परियोजना की घोषणा की थी, लेकिन यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाला दिल्ली-यमनोत्री हर्बटपुर नैनबाग बड़कोट 110 किमी क्षेत्र को ऑल वेदर रोड परियोजना से वंचित रखा गया है। मार्ग पर दिल्ली से यमुनोत्री तक यमुना नदी पर कई पर्यटक स्थलों में आसन बैराज (संरक्षित पक्षी विहार) डाकपत्थर बैराज, चकराता पर्यटक स्थल, टायगर फॉल, लाक्ष्याग्रह लाखामंडल, नागटिब्बा, हरकी दून, केदार का सरुताल आदि कई पर्यटक एवं धार्मिक स्थल जुड़े हैं। ज्ञापन भेजने वालों में नारायण सिंह चौहान, डा. वीरेंद्र सिंह रावत, किशन सिंह कैंतुरा, प्रदीप कवि, मोहनलाल निराला, सोबत सिंह कैंतुरा, चमन सिंह चौहान, कबूल सिंह पंवार, दिनेश तोमर, उपेंद्र असवाल, विक्रम सिंह चौहान, गजे सिंह पंवार, प्रेम विश्वकर्मा, मोहन लाल धीमान आदि शामिल थे।