{"_id":"59b56e234f1c1be87f8b5956","slug":"15050624562-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजीविका सुधार को भांग की खेती को दे प्रोत्साहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजीविका सुधार को भांग की खेती को दे प्रोत्साहन
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। पर्वतीय क्षेत्र के लोगों की आजीविका सुधारने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी पूर्व सीएम हरीश रावत की तरह ही भांग की खेती को प्रोत्साहन देेने की बात कही है। अधिकारियों को आपदा से क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों पर 15 दिन के अंतर्गत यातायात बहाल करने के निर्देश दिए है।
जिला योजना की समीक्षा बैठक लेते हुए सीएम ने बंद पड़े पवाली-कांठा रोपवे निर्माण को मंजूरी दी। रोपवे निर्माण से प्रतिदिन पवाली-कांठा से दूध आंचल डेरी तक पहुंचाया जाएगा। आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों पर यातायात सुचारु करने के लिए डीएम को लोनिवि, पीएमजीएसवाई को आपदा मद से बजट निर्गत करने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक धन सिंह नेगी, शक्ति लाल शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, डीएम सोनिका, सीडीओ आशीष भटंगाई सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सीएम के जनता दरबार से कुछ फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ा। जनता दरबार में जब सीएम जन समस्याओं को सुन रहे थे, तो पुलिस ने उसी दौरान मेन गेट का दरवाजा बंद कर दिया।