फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पीएम की बैठक में शामिल होंगे छात्र संघ के पदाधिकारी

पीएम की बैठक में शामिल होंगे छात्र संघ के पदाधिकारी

Sun, 10 Sep 2017 10:23 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
पीएम की बैठक में शामिल होंगे छात्र संघ के पदाधिकारी
चंबा (टिहरी)। पीएम नरेंद्र मोदी एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के नवनिर्वाचित अभाविप के छात्र संघ पदाधिकारियों से 11 सितंबर को मुलाकात करेंगे। इसके लिए स्वामी रामतीर्थ परिसर के छात्रसंघ पदाधिकारी दिल्ली रवाना हो गए हैं। सोमवार को तीन घंटे तक पीएम छात्र नेताओं को राष्ट्र धर्म, चरित्र निर्माण, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया का पाठ पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

इस सत्र में पहली बार एचएनबी केंद्रीय विवि के नवनिर्वाचित अखिल भारतीय छात्र संगठन के पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी से मिलने का सुनहरा मौका मिलेगा। पीएम ने केंद्रीय विवि में एबीवीपी के नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को 11 सितंबर को दिल्ली आने का न्योता भेजा है। एसआरटी परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील रावत, महासचिव बृजेश सिंह खाती, महासंघ के महासचिव हिमांशु रावत दिल्ली रवाना हो गए। पीएम के छात्र नेताओं से सीधे रूबरू होने के पीछे छात्र नेताओं में मुख्य रूप से राष्ट्र प्रेम की भावना और अपने दायित्वों की पहचान कराना है। एबीवीपी के संगठन मंत्री विक्रम फरस्वाण ने बताया कि एबीवीपी से जुड़े छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली बुलाया है। साथ ही स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया सहित कई विषयों पर टिप्स भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed