{"_id":"59b56d524f1c1be77f8b5a24","slug":"150506224710-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान चेतना मंच ने चीनी सामान की होली जलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान चेतना मंच ने चीनी सामान की होली जलाई
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। नगर क्षेत्र में चाइनीज सामान के बहिष्कार की आवाज तेज होने लगी है। रविवार को श्री हनुमान चेतना मंच ने पुरानी टिहरी रोड पर चीनी सामान की होली जलाकर आमजन से स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील की।
रविवार को श्री हनुमान चेतना मंच से जुड़े लोगों ने पुरानी टिहरी रोड पर रैली निकालकर चीनी उत्पादों की होली जलाई। वक्ताओं ने कहा कि चीनी सामान का पूरी तरह बहिष्कार होना चाहिए। इससे चीन का आर्थिकी प्रभावित होगी और वह भारत के सामने झुक जाएगा। चीन को रोकने के लिए उसकी आर्थिकी को बाधित करना जरूरी है। बाजार में चीन का सामान बिक रहा है, जिससे देश का पैसा चीन पहुंच रहा है। मंच की अध्यक्ष मंजू देवी ने कहा कि दशहरा-दीपावली के पर्व पर देश में बने झालर, पटाखों का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर मंच के संयोजक बीएम डोभाल, पूरण सिंह चौहान, खिलानंद थपलियाल, गणेश सेमवाल, यशपाल राणा, उषा देवी, पार्वती देवी, सूरज, मोनिका, काजल आदि मौजूद थे।