{"_id":"59b56d334f1c1bee7f8b5a06","slug":"15050622158-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिशु मंदिर की संकुल प्रतियोगिता संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिशु मंदिर की संकुल प्रतियोगिता संपन्न
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। सरस्वती शिशु मंदिर नई टिहरी संकुल की खेलकूद और बौद्धिक प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के समापन पर संकुल प्रमुख मोहन सिंह कुमाईं, बौद्धिक प्रमुख आनंद सिंह पुंडीर ने कहा कि पढ़ाई के साथ ही खेलों का भी अहम महत्व है। संकुल प्रतियोगिता में ओवर ऑल नागणी विजेता रहा।
प्रतियोगिता में दौड़, कूद, गोलाफेंक, सांस्कृतिक प्रश्र मंच, विज्ञान प्रश्र मंच, वैदिक गणित, गीत, भाषण, कला, अंत्याक्षरी और कुश्ति प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें नागणी ओवर ऑल चैंपियन रहा। सांस्कृतिक प्रश्र मंच में जे ब्लॉक, विज्ञान प्रश्रमंच व कला में भागीरथीपुरम, गीत और भाषण में नागणी विजेता रहा। बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में नागणी के विवेक, 200 मीटर में जड़ीपानी के दिव्यांश, 400 मीटर में आर्यन नेगी प्रथम रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में आयुषी, 200 मीटर में सलोनी और 400 मीटर दौड़ में मानसी प्रथम रही। जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर में नागणी के विक्रम, 200 मीटर में जयप्रकाश, 400 मीटर में पपेंद्र प्रथम रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर में नागणी की मानषी, 200 मीटर में नीतू, 400 मीटर में नंदनी प्रथम रही। कबड्डी और खो-खो में बौराड़ी विजेता रहा। कुश्ती में बौराड़ी के इशांत और बालिका वर्ग में बौराड़ी की आयुषी विजेता रही। इस मौके पर आयोजक कमलेश्वर बडोनी, दौलत राम बिजल्वाण, रामस्वरूप डबराल, संभाग निरीक्षक विनोद रावत, गुरु प्रसाद उनियाल, भगत सिंह भंडारी, रामायण राणा, बृजेश बडोनी, भीम सिंह और शशिचंद उनियाल आदि मौजूद थे।