फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कैंडल जलाकर शहीद सैनिक को दी श्रद्धांजलि

कैंडल जलाकर शहीद सैनिक को दी श्रद्धांजलि

Fri, 18 Aug 2017 09:23 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
कैंडल जलाकर शहीद सैनिक को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
नई टिहरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में शहीद हुए चमोली निवासी नरेंद्र सिंह बिष्ट व गोरखपुर मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन की कमी से मरे बच्चों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही बढ़ती महंगाई के विरोध में मार्च निकाला।

बृहस्पतिवार शाम को कांग्रेसियों ने कहा कि सीमाओं पर लगातार सैनिक शहीद हो रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार आतंकवादी घटनाओं को रोकने में विफल हो रही है। यूपी के गोरखपुर में सरकार एवं मेडिकल कालेज प्रबंधन की लापरवाही के कारण 60 बच्चों की मौत हो गई। यूपी के मंत्री एवं सीएम घटना को लेकर अलग-अलग बयानबाजी कर रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूरज राणा, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, महिला जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, नरेंद्र चंद रमोला, राजेश्वर बडोनी, सोबन सिंह नेगी, मुशर्रफ अली, पदम सिंह कुमाई, ज्योति भट्ट, आनंद बेलवाल, मुर्तजा बेग, संपत लाल शाह, साब सिंह सजवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed