{"_id":"5970defc4f1c1bed708b4616","slug":"15005694134-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेरगढ़ गदेरा ऊफान पर, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेरगढ़ गदेरा ऊफान पर, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हुए लोग
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। चमियाला-बूढ़ाकेदार मोटर मार्ग पर गेरगढ़ गदेरा स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। बारिश से इन दिनों गेरगढ़ गदेरा उफान पर है। जलस्तर बढ़े होने के कारण कई बार वाहन बीच में ही फंस रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की मांग पर कार्यदायी संस्था एडीबी गदेरे पर पुल निर्माण करने को तैयार नहीं है।
चमियाला-बूढ़ाकेदार मोटर मार्ग पर गेरगढ़ गदेरे पर बनी पुलिया वर्ष 2015 में बह गई थी। तब से लोगों को बारिश में जान जोखिम में डालकर गदेरा आरपार करना पड़ रहा है। गदेरे में पानी का बहाव तेज होने के कारण स्थानीय लोग वहां पर पुल निर्माण करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कार्यदायी संस्था एडीबी पुल निर्माण के बजाय छह मीटर पुलिया निर्माण करने पर तुली है। इन दिनों गेरगढ़ गदेरा उफान पर है। पानी का बहाव तेज होने के कारण वहां से आरपार जा रहे वाहन बीच में ही फंस रहे हैं। गदेरे में कभी भी दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। मनमोहन डिमरी, राहुल बिष्ट, प्रवेश भट्ट, सोहन लाल, अमन दीप भट्ट व मीना देवी ने समस्या को देखते हुए शासन-प्रशासन से गेरगढ़ गदेरे में पुल निर्माण करने की मांग की है। प्रभारी ईई जगमोहन चौहान का कहना है कि गेरगढ़ गदेरे में छह मीटर पुलिया निर्माण कार्य किया जा रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के बाद ठेकेदार ने काम करने से मना कर दिया है। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत गदेरे में पाइप डालने का काम किया जाना था, लेकिन गदेरे का बहाव तेज होने के कारण इन दिनों काम नहीं हो पा रहा है। जरूरत के हिसाब से वहां पर 20 मीटर पुल निर्माण होना चाहिए।