फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   15 hundred girls could not apply for Nanda Gaura Yojana

जिले की 3579 बालिकाओं को नहीं मिल नंदा गौरा योजना का लाभ

Sun, 27 Dec 2020 09:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
15 hundred girls could not apply for Nanda Gaura Yojana
जिले की 3579 बालिकाओं को नंदा गौरा योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। जिन बालिकाओं के आवेदन पत्र स्वीकृत हुए थे, उन्हें बजट नहीं मिलने के कारण प्रोत्साहन धनराशि नहीं मिल पाई है। जबकि करीब 15 सौ बालिकाएं विभिन्न कारणों के चलते समय पर आवेदन नहीं कर पाई हैं। वंचित बालिकाओं ने सरकार से आवेदन जमा करने के लिए तिथि बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण विभाग बालिका के जन्म पर 51 सौ रुपये और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन के रूप में एफडी देता है। वर्ष 2018-19 में जन्मी 737 बालिकाओं और इंटरमीडिएट करने वाली 1540 को प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पाई है, जबकि 2019-20 में जन्मी 337 बालिकाओं और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाली 1870 बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। करीब 15 सौ लाभार्थी अपने आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा नहीं करा पाए हैं। चाका पिछवाड़ा के पूर्व प्रधान रविंद्र सेमवाल ने बताया कि वर्ष 2019-20, 2020-21 के सैकड़ों लाभार्थी विभिन्न कारणों के चलते आवेदन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में उन्हें एक बार फिर से मौका दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जिले के 2140 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जा चुका है, जबकि करीब 3579 आवेदन स्वीकृत हैं। शासन से बजट मिलने पर स्वीकृत आवेदन पत्रों के सापेक्ष धनराशि मुहैया करवाई जाएगी। शासन ने प्रत्येक वर्ष आवेदन के लिए 30 नवंबर की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप अरोड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed