{"_id":"61b7507ccdb46e5c7c6d6f47","slug":"15-complaints-received-in-janata-darshan-program-new-tehri-news-drn398631010","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दर्शन कार्यक्रम में आई 15 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दर्शन कार्यक्रम में आई 15 शिकायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में 15 शिकायतें दर्ज कराई गई।
सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे ग्राम डंडासली के चंदन सिंह नेगी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने ग्राम डंडासली में एनएच-94 पर स्थित अपना खेत भारत कंपनी को क्रशर लगाने के लिए दिया था। कंपनी ने अब क्रशर तो हटा दिया है, लेकिन शर्त के मुताबिक खेत का समतलीकरण नहीं किया। चंबा पालिका सभासद रघुवीर सिंह रावत ने गब्बर सिंह चौक से तल्ला चंबा की ओर जाने वाले कालेज रोड के झंगोरा घाटी पर स्थित क्षतिग्रस्त नारदाने की मरम्मत कराने की मांग की।
गंगी की प्रधान लक्ष्मी देवी ने गंगी के देवखुरी नामे तोक में आंगनबाड़ी पद सृजित कराने की मांग की। टिहरी बांध प्रभावित संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा ने नंदगांव, उठड़ भट्टगांव, असेना, ननुवां, घोंटी, कैलबागी, बड़कोट आदि गांवों के बांध प्रभावितों का भूमि, भवन और पेड़ों का प्रतिकर दिलाने की मांग की। नई टिहरी निवासी शांति देवी ने आवास दिलाने, चंबा निवासी पूनम रतूड़ी ने अपने पति की राज्य आंदोलनकारी पेंशन दिलाने की मांग की। इस मौके पर डीएफओ वीके सिंह, सीएमओ डा. संजय जैन, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल शाह, ईई केएस नेगी, महाप्रबंधक उद्योग महेश प्रकाश, पर्यटन अधिकारी एसएस यादव और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. पीएस रावत आदि मौजूद थे।