फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   10 member Divyangjan team reached Tehri tour

टिहरी भ्रमण पर पहुंचा 10 सदस्य दिव्यांगजनों का दल

Sun, 15 May 2022 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
10 member Divyangjan team reached Tehri tour
आजादी के अमृत महोत्सव पर देवभूमि एब्लेड ग्रुप के सदस्यों का एक दल दिल्ली से टिहरी पहुंचा। विधायक किशोर उपाध्याय ने दिव्यांगजनों के इस दल का स्वागत किया। रेट्रोफिटेड स्कूटी से दल के 10 सदस्यों ने दिल्ली से टिहरी की दूरी तय कर लोगों को सुरक्षित और बेहतर पर्यटन का संदेश दिया।
विज्ञापन

रविवार को यात्रा के टिहरी पहुंचने पर विधायक उपाध्याय ने दल के सदस्यों को सम्मानित किया। कहा कि कठिन परिस्थितियों में दल के सदस्यों ने जीवटता का कार्य किया है। इससे साबित होता है कि यदि मन में कुछ करने की ललक है कि तो लाख बाधाएं आने पर भी सफलता मिलती है। दल के लीडर दिग्विजय सिंह ने बताया कि वह उत्तराखंड की टीम में नेशनल व्हील चेयर क्रिकेट हैं। अब तक एथलेटिक्स में 21 मेडल जीत चुके हैं। बताया कि 14 मई को यात्रा को दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रुड़की में विधायक प्रदीप बत्रा, ठाकुर संजय सिंह ने स्वागत किया। टीम में संगीता भंडारी, ममता, पूजा, आशीष कुमार, कुलवीर सिंह, प्रवेश, अमन, माही और संजय शामिल रहे। इस मौके पर राजेंद्र डोभाल, असगर अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed