{"_id":"26df8368140450f1ac22bb021ebf48cf","slug":"stick-fair-on-the-grounds-of-the-seminary","type":"story","status":"publish","title_hn":"...मदरसे के मैदान पर लगता है छड़ी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...मदरसे के मैदान पर लगता है छड़ी मेला
अमर उजाला, मंगलौर
Updated Fri, 13 Sep 2013 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले के लिब्बरहेड़ी में जाहरवीर गोगा की छड़ी की पूजा मदरसे के मैदान में होती है। यहां छड़ी को मस्जिद के पास स्थापित किया जाता है। दोनों समुदाय के लोग इस अवसर पर भरने वाले मेले में शामिल होते हैं।
विज्ञापन
लिब्बरहेड़ी में सप्तमी के दिन जाहरवीर गोगा की छड़ी का पूजन होता है। इसमें श्रद्धालु चने की दाल, प्याज और इलायची दाने का प्रसाद चढ़ाते हैं।
पढें, कर्फ्यू में ढ़ील से दौड़ने लगी बसें
विज्ञापन
हिंदुओं की पूजा
छड़ी की विधि विधान से पूजा करते हैं। खास बात यह है कि छड़ी गांव के अरबी मदरसे के मैदान में स्थापित की जाती है। जिस स्थान पर यह छड़ी स्थापित की जाती है, उसके पास मस्जिद है।
विज्ञापन
यहां मेला भी लगता है। जिसमें हिंदू और मुस्लिम एक साथ भाग लेते हैं। देश की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे का यह मेला प्रतीक है।
पढें, शर्मनाकः दुष्कर्म करने वाला आजाद, पीड़ित हड़ताल पर
दोनों समुदायों में प्रेमभाव
पूर्व प्रधान रमेश चंद का कहना है कि गांव में भरने वाला छड़ी का मेला लंबे समय से लगता आ रहा है। इस मेले से दोनों समुदाय में आपसी प्रेमभाव बढ़ता है।
ग्रामीण फुरकान कहते हैं कि वह बचपन से इस मेले में आते रहे हैं। कभी महसूस ही नहीं हुआ कि एक समुदाय का मेला है। सभी लोग प्रेम से मेले का आनंद उठाते हैं।
पढें, केदारनाथः बाबा केदार ने चखा 'भोग'
मेले में करते हैं शिरकत
मनोज शर्मा बताते हैं कि उनके गांव में दोनों समुदाय के लोग मिलजुलकर रहते हैं। दोनों समुदाय के लोग छड़ी मेला मिलकर लगवाते आ रहे हैं।