फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   special worship on vashno devi on the criminal penalty to Nirbhaya

निर्भया के मुजरिमों की सजा पर, वैष्णो देवी में हुई विशेष पूजा

Sat, 14 Sep 2013 12:22 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Sep 2013 12:22 AM IST
विज्ञापन
special worship on vashno devi on the criminal penalty to Nirbhaya

निर्भया के मुजरिमों को फांसी दिए जाने की खुशी में माता वैष्णों देवी में विशेष पूजा-अर्चना की गई। आचार्य बिपिन जोशी ने कहा कि पाप का फल हर किसी को मिलता है। भगवान सदैव अच्छे कर्म करने वालों का ही साथ देते हैं।

विज्ञापन


महिलाओं ने किया कोर्ट के फैसले का स्वागत
दिल्ली गैंगरेप मामले में दोषियों को फांसी दिए जाने के कोर्ट के फैसले का शहर की महिलाओं ने स्वागत किया। साथ ही ये चिंता भी जताई कि अभी इस दिशा में पुलिस को काफी काम किए जाने की जरूरत है। पुलिस को महिलाओं के साथ अपना व्यवहार भी सुधारना चाहिए।
विज्ञापन


पढें, एक ओर फांसी का फैसला, दूसरी तरफ छेड़खानी
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं का कहना
जिस फैसले की उम्मीद थी। कोर्ट ने बिल्कुल वही फैसला सुनाया। अब जरूरत है इस फैसले का अधिक से अधिक प्रचार किए जाने की। ताकि जो भी ये खबर सुने उसकी इस तरह का अपराध करने की हिम्मत ना हो।
- साधना शर्मा, अध्यक्ष, उत्तरांचल महिला एसोसिएशन

पढें, शर्मनाकः दुष्कर्म करने वाला आजाद, पीड़ित हड़ताल पर


अच्छी बात है कानून ने इंसाफ किया है लेकिन अब भी पुलिस को सरल होने की जरूरत है। महिलाएं आज भी थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाने से घबराती हैं। स्कूलों-कॉलेजों में लड़कियों के साथ इस तरह के मुद्दों पर चर्चा चलानी चाहिए।
- कमला पंत, अध्यक्ष उत्तराखंड महिला मंच

ये बहुत अच्छा फैसला है। इसी तरह से गैंगरेप वालों को सजा मिलती रहे तो आगे इस तरह के अपराध पर रोक लगाई जा सकेगी। गैंगरेप करने वालों के फांसी की ही सजा सुनाई जानी चाहिए। ताकि भय का माहौल बना रहे।
- सुशीला बलूनी, पूर्व अध्यक्ष, महिला आयोग

पढें, अल्लाह के बंदो ने दुर्गा के मंदिर में उठाई पत्तल

कोर्ट के फैसले का स्वागत है। जरूरत है तो घर में बच्चों खासकर लड़कों को अच्छे संस्कार दिए जाने की, सही-गलत बताने की। साथ ही लड़कियों को सेल्फ-डिफेंस की ट्रेनिंग दी जानी चाहिए।
- संतोष गोयल, सचिव, अखिल भारतीय महिला आश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed