फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   smoothie million for the name of the job in canada

कनाडा में नौकरी का सपना ले डूबा एक करोड़ रुपए

Wed, 02 Oct 2013 09:37 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 02 Oct 2013 09:37 PM IST
विज्ञापन
smoothie million for the name of the job in canada

हरिद्वार में एक व्यापारी पर युवाओं को कनाडा में नौकरी दिलवाने के नाम पर तकरीबन एक करोड़ रुपये की ठगी के आरोप लगे हैं। ठगे गए युवाओं में राजधानी देहरादून के युवा भी शामिल हैं।

विज्ञापन


कनाडा की हाईहील फुट्स कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर देहरादून, ऋषिकेश, चंडीगढ़ और बिजनौर के कई युवाओं को ठगे जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस जांच में सामने आई एक करोड़ की ठगी
आरोप आर्य नगर, ज्वालापुर निवासी करण कुमार अग्रवाल पर लगाया गया है। पुलिस की जांच में करीब एक करोड़ की ठगी सामने आई है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी परिवार सहित फरार हो गया है। सीओ सदर राजेश भट्ट ने बताया कि करण कुमार अग्रवाल डेढ़ साल से निकुंज विहार, आर्यनगर, ज्वालापुर (हरिद्वार) में किराए के मकान पर रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी इतना शातिर है कि उसने पहले ज्वालापुर कटहरा बाजार में न्यू सांई कलेक्शन के नाम से कपड़े की दुकान खोली। इसके बाद धीरे-धीरे आरोपी ने इलाके के लोगों के सामने कनाडा में अपने रिश्तेदारी और रसूख की बातें करनी शुरु कर दी। लोग भी व्यापारी के बहकावे में आ गए।

प्रत्येक व्यक्ति पांच लाख रुपये
इस दौरान उसने देहरादून, ऋषिकेश, बिजनौर और चंडीगढ़ के कई युवाओं को कनाडा में नौकरी दिलाने का झांसा देना भी शुरु कर दिया। आरोपी ने युवाओं से वीजा, पासपोर्ट से लेकर तमाम सुविधाएं मुहैया कराने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति पांच लाख रुपये इस काम के लिए तय किए।

रकम मिलने के बाद आरोपी ने दो सप्ताह में नौ लड़कों को दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे भेज दिया और वहां अपने एक आदमी से मिलने के लिए कहा, लेकिन जब बेरोजगार नौ युवकों ने हवाई अड्डे पर व्यापारी के तथाकथित परिचित को ढूंढने की कोशिस की तो वह युवाओं को नहीं मिला।

ज्वालापुर कोतवाली में शिकायत दर्ज
परेशान होकर युवकों ने आरोपी करण कुमार अग्रवाल से संपर्क साधा तो उसका भी मोबाइल बंद आया। ठगे जाने की आशंका पर पीड़ित युवकों ने ज्वालापुर कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई है।


जांच के बाद पुलिस ने करण कुमार अग्रवाल, उसके पुत्र सन्नी अग्रवाल, पुत्री कोमल अग्रवाल और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरा परिवार घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। दूसरी ओर युवा अब अपनी गलती पर पछता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed