फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   youth

अंतर कृषि विवि स्पोर्ट्स मीट में पंतनगर विवि को कांस्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
youth
पंतनगर विवि की पुरुष बैडमिंटन टीम कांस्य पदक के साथ। - फोटो : RUDRAPUR
श्री वेंकटेश्वर वेटरिनरी विश्वविद्यालय तिरुपति में आयोजित अखिल भारतीय अंतर कृषि विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स मीट में पंतनगर विवि के विद्यार्थियों की 40 सदस्यीय टीम प्रतिभाग कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी शारीरिक शिक्षा डॉ. पूनम त्यागी और वेटरिनरी कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार के नेतृत्व में पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता में विवि की टीम ने अंगरूर विवि को हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया। विवि की पुरुष बैडमिंटन टीम के कप्तान हिमांशु पंत, रितिक आनंद व निखिल कांडपाल ने अपने पहले मैच में केरल को, दूसरे में पालमपुर को, तीसरे में तिरुपति व क्वार्टर फाइनल में मेरठ को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टीम सेमीफाइनल में हिसार से मुकाबला हार गई। इसके आधार पर उसे कांस्य पदक के लिए अंगरूर विवि से खेलना पड़ा। इसमें पंत विवि ने अंगरूर को हराकर कांस्य पदक जीता। टीम की सफलता पर पंत विवि के कुलपति डॉ. तेज प्रताप, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. सलील तिवारी, सह निदेशक शारीरिक शिक्षा डॉ. भाष्कर तिवारी, एचएस पपोला आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed