फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Yash topped the school with 92% marks

Rudraprayag News: यश ने 92 फीसदी अंकों के साथ किया विद्यालय टॉप

Sun, 20 Apr 2025 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 20 Apr 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
Yash topped the school with 92% marks
जखोली/गुप्तकाशी। देवभूमि चिल्ड्रन एकेडमी सांकला का हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। यहां सभी नौ छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। यश चमोली ने 92 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं गायत्री ने 82 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और रिद्धिमा ने 81 फीसदी अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रबंधक अनंत एस भट्ट ने बताया कि हाईस्कूल में नौ छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी जो सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

गुप्तकाशी। सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल गुप्तकाशी का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय से आदित्य सोनी ने मेरिट सूची में 16वां स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा छात्र अश्विनी रावत ने 90.60, वैभव देवशाली ने 90, अक्षांश राणा ने 88.4 और अभिषेक नेगी ने 84.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद चौकियाल ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है। संवाद
विज्ञापन


उत्तम को 95 और गौतम को मिले 92.4 प्रतिशत अंक
गौचर/कर्णप्रयाग। पीएमश्री राजकीय इंटर काॅलेज का हाईस्कूल परीक्षा का परीक्षाफल 95 प्रतिशत रहा। प्रभारी प्रधानाचार्य एसएस नेगी ने बताया कि विद्यालय के उत्तम कुमार ने दसवीं में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जबकि विशाल पाल ने 82 और आर्यन भंडारी ने 80 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 12वीं विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी और कला वर्ग का 92 प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग में शिवम गैरोला 86 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम रहे। वहीं कर्णप्रयाग में वीसीडीएसएन जीआईसी में गौतम सगोई ने 10वीं में सर्वोच्च स्थान हासिल करते हुए 92.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। गौतम की सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed