फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Wrestler Sushil Kumar visited Baba Kedar

कुश्ती पहलवान सुशील कुमार ने किए बाबा केदार के दर्शन

Sun, 25 Oct 2020 09:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Sushil Kumar visited Baba Kedar
वर्ष 2008 के बीजिंग और 2012 के लंदन ओलंपिक में पदक जीतने वाले कुश्ती पहलवान सुशील कुमार ने विजयदशमी के दिन केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने श्रद्धालुओं को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक भी किया।
विज्ञापन

रविवार को कुश्ती पहलवान सुशील कुमार को पूर्वाह्न 11 बजे केदारनाथ पहुंचे। यहां पर यात्रा प्रभारी वाईएस पुष्पवाण ने उनकी अगवानी की। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने उन्हें टीका लगाकर प्रसाद भेंट किया। इसके उपरांत देवस्थानम बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी व यात्रा प्रभारी पुष्पवाण ने उन्हें अंगवस्त्र और माला भेंट की। इस मौके पर उन्होंने धाम में मौजूद श्रद्धालुओं को वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने केदारपुरी के सौंदर्य और वहां हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रशंसा भी की। वे लगभग एक घंटे तक धाम में रहने के बाद दोपहर बाद साढ़े 12 बजे हेलीकॉप्टर से लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed