फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Workers have started arriving, reconstruction work will begin in a week

Rudraprayag News: पहुंचने लगे मजदूर एक सप्ताह में शुरू हो जाएंगे पुनर्निर्माण कार्य

Wed, 02 Apr 2025 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 02 Apr 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Workers have started arriving, reconstruction work will begin in a week
केदारनाथ मंदिर परिसर और मंदिर मार्ग पर दो से ढाई फीट तक बर्फ
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। मौसम की मेहरबानी रही तो केदारनाथ में एक सप्ताह में पुनर्निर्माण कार्यों के पुन: शुरू होने की उम्मीद है। यहां कार्यदायी संस्थाओं के मजदूर पहुंचने लगे हैं, जो अपने आवास व अन्य व्यवस्थाएं कर रहे हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग के मजदूर पैदल मार्ग से बर्फ हटाने में जुटे हैं।

बीते वर्ष दिसंबर के आखिरी सप्ताह से लेकर बीते माई के पहले सप्ताह तक केदारनाथ में बर्फबारी हुई जिस कारण वहां पुनर्निर्माण कार्य बंद करने पड़े। अब बर्फ से पिघलने से धाम में अगले एक सप्ताह में पुनर्निर्माण कार्य पुन: शुरू होने की उम्मीद जगी है। वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी और गावर कंपनी के मजदूर केदारनाथ पहुंच गए हैं जो अपने लिए आवासीय व्यवस्था कर रहे हैं। वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के टीम प्रभारी सेवानिवृत्त कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों में 100 से 150 मजदूर और पहुंच जाएंगे और पुनर्निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। अभी केदारनाथ मंदिर परिसर व मंदिर मार्ग पर दो से ढाई फीट तक बर्फ है। कुछ जगहों पर बर्फ पिघल गई है, वहीं कुछ जगहों पर अभी बर्फ है। विभागीय अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि मौसम ठीक होने से काम में तेजी आई है। अगले सप्ताह से केदारनाथ में भी काम शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed