फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Woman injured in bear attack, daughter narrowly survived

भालू के हमले में महिला घायल, बेटी बाल-बाल बची

Thu, 19 Aug 2021 09:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in bear attack, daughter narrowly survived
बच्छणस्यूं पट्टी के बणगांव तल्ला गांव में घास काट रही महिला को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। जबकि महिला की बेटी बाल-बाल बच गई। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया, जहां महिला स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

बणगांव तल्ला निवासी सौली देवी (40) पत्नी जय सिंह, अपनी दस वर्षीय बेटी के साथ घर से एक किमी दूर घास काट रही थी। इसी दौरान झाड़ी में छुपा भालू महिला की तरफ दौड़ा तो महिला ने अपनी बेटी को धक्का मारकर दूर कर सुरक्षित कर दिया। इसी दौरान भालू ने महिला पर हमला कर घायल कर दिया। मां पर हमला होता देख बेटी ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिस पर भालू भाग गया। वहीं, कुछ ही देर में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। डा. राजीव गैरोला ने बताया कि महिला के पीठ, हाथ व पैरों पर गहरे जख्म हैं। उधर, भालू के हमले के बाद से गांव में दहशत बनी है। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के कनिष्ठ प्रमुख शशि सिंह नेगी ने भालू को पकड़ने और पीड़िता के उपचार के लिए मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed