{"_id":"57bdd0d64f1c1b680cd4efe6","slug":"will-not-tolerate-delay-in-development-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 24 Aug 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद आदर्श ग्राम देवलीभणिग्राम को सड़क से जोड़ने में हो रही देरी पर मुख्य विकास अधिकारी डीआर जोशी ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने जल्द कटिंग कर अन्य कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीडीओ ने कहा कि सांसद आदर्श गांव को जरूरी सुविधाओं से लैस किया जाना है। इसके लिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से समझते हुए उन पर अमल भी करें। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण में कटान व मलबा दबान की भूमि का मुआवजा न मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन
इस पर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने पत्रावलियां शासन को भेजने की बात कही। बताया कि गांव के लिए 3.8 किमी सड़क स्वीकृत है। तीन किमी कटिंग हो चुकी है, लेकिन शेष कार्य विवाद के कारण रुका हुआ है। इधर, आरपी करवान ने उरेडा द्वारा गांव में लगाई जा रही स्ट्रीट लाइटों में मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विभाग द्वारा सार्वजनिक स्थानों के बजाय व्यक्तिगत स्तर पर लगाई जा रही हैं। सीडीओ ने मामले की जांच का आश्वासन दिया। बैठक में लघु सिंचाई व पंचायतीराज विभाग द्वारा गांव में किए गए विभागीय स्तर पर किए गए निर्माण कार्यो की जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरपी बडोनी, डीडीओ सुनील कुमार, तहसीलदार अबरार अहमद, बीडीओ डीएन सकलानी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।ब्यूरो