{"_id":"57ffa53d4f1c1bc67b28fb5e","slug":"will-march-to-the-palace-agitator-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 को राजभवन कूच करेंगे आंदोलनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 को राजभवन कूच करेंगे आंदोलनकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 13 Oct 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी नौकरियों में दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की संस्तुति की मांग को लेकर चिह्ति राज्य आंदोलनकारी समिति 15 अक्तूबर को राज्यपाल भवन कूच कर धरना देंगी।
विज्ञापन
समिति के जिला संयोजक जीत सिंह राणा ने बीते वर्ष 2 नवंबर में गैरसैण विधानसभा सत्र में चिह्ति राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों के लिए सरकारी नौकरी में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण का विधेयक पारित किया गया था, लेकिन अभी तक राज्यपाल की ओर से इस विधेयक को संस्तुति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को दी जाने वाली पेंशन भी खातों में नहीं पहुंची है। बताया कि मांगों की पूर्ति के लिए केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे ने राज्य आंदोलनकारियों ने अधिकाधिक संख्या में आंदोलन में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन