फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   When will the much ice would then Kedar Festival: CM

जब होगी ज्यादा बर्फ तब होगा केदार महोत्सव: सीएम

Fri, 01 Jan 2016 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग Updated Fri, 01 Jan 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार को प्रात: 11.23 मिनट पर हेलीकाप्टर से केदारनाथ पहुंचे। मंदिर परिसर में मत्था टेककर उन्होंने बाबा से उत्तराखंड की सुख, समृद्धि की कामना की। उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों पर संतोष जताया। कहा कि माइनस डिग्री तापमान होने के बावजूद जिस शिद्दत से निम पुनर्निर्माण में जुटा है, उस पर पूरे प्रदेश को गर्व है। मुख्यमंत्री निम, पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों के अलावा पुनर्निर्माण में जुटे मजदूरों से मिले और उनके कार्य कौशल की सराहना की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने गर्म कपड़े और मिष्ठान भी वितरित किया।  नववर्ष मनाने केदारनाथ पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि तीर्थ पुरोहितों को प्रति परिवार एक-एक लाख रुपये, मुआवजे से वंचित 923 मजदूरों को 10-10 हजार रुपये का मुआवजा देेने और एलएंडटी परियोजना से प्रभावित 493 परिवारों को भी शीघ्र मुआवजा वितरण की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी डा. राघव लंगर और कर्नल कोठियाल के साथ धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान मुख्य सचिव राकेश शर्मा, एडीबी के निदेशक अमित नेगी, एसपी पीएन मीणा, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के ईई केएस नेगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed