{"_id":"5e629a548ebc3ebf48011d0c","slug":"weather-rudrapur-news-hld376440874","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और तेज हवा ने किसानों के अरमानों पर फेरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और तेज हवा ने किसानों के अरमानों पर फेरा पानी
विज्ञापन
रुद्रपुर में बारिश के बीच छाता लगाकर गुजरती छात्राएं।
- फोटो : RUDRAPUR
पिछले दिनों हुई बारिश के चलते फसल नुकसान झेल रहे किसानों के माथे पर फिर से हुई बेमौसमी बारिश ने बल ला दिया है। अच्छी फसल की आस में लगे किसानों के अरमानों पर बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने पानी फेर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के खेतों में लहलहा रही कई एकड़ गेहूं की फसल जमीन पर गिर चुकी है। संबंधित विभाग ने फसल की क्षति का आकलन करने की बात कही है। इधर, झमामझ बारिश से शहर की सड़कें पानी से लबालब रही, जिससे राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी।
शुक्रवार तड़के करीब चार बजे से रुद्रपुर में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके बाद रुक-रुककर बारिश का सिलसिला दोपहर दो करीब बजे तक चलता रहा। बारिश से बगवाड़ा, मलसी, लालपुर, रामेश्वरपुर, नारायणपुर, गंगापुर, भगवानपुर, दानपुर सहित अनेक गांवों में किसानों की गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई।
किसानों का कहना है कि उन्हें पूर्व में हुए धान और गन्ने के नुकसान का फसल मुआवजा आज तक नहीं मिल पाया है। किसान विक्रमजीत सिंह ने बताया कि बारिश से गेहूं की फसल गिरने से काफी नुकसान की आशंकता है। कई काश्तकारों ने बैंकों से कर्ज लेकर गेहूं बोया है। गेहूं में बाली आ चुकी है और ऐसे में बारिश से फसल गिरने से उत्पादन प्रभावित होगा। वहीं, बारिश से शहर का जनजीवन भी प्रभावित रहा। सड़कों पर कई जगहों पर हुए जलभराव से लोगों को परेशान होना पड़ा। बारिश से ठंड में एक बार फिर बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन
मुख्य कृषि अधिकारी अभय सक्सेना ने बताया कि बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन करने के लिए फील्ड कर्मचारियों को कहा गया है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व हुई बारिश से गेहूं की फसल को 10 प्रतिशत नुकसान पहुंचा था। गदरपुर में झमाझम बारिश की वजह से बाजार में लोगों की आवाजाही बेहद कम रही। होली के त्योहार पर बिक्री की आस लगाए कई दुकानदार मायूस दिखे।
गदरपुर के किसान मलकीत सिंह ने बताया कि बारिश के चलते चार से पांच क्विंटल प्रति एकड़ गेहूं की पैदावार कम होने की आशंका है। इधर, जवाहरनगर और शांतिपुरी में भी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। बारिश के चलते लाही के साथ ही गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, बोर्ड परीक्षार्थियों और स्कूली बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उधर, खटीमा में भी बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं ठंड भी काफी बढ़ गई है। किसान राजेंद्र पंत ने बताया कि बारिश से गेहूं और मसूर की फसल खेत में गिर गई है। संवाद
बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त
किच्छा। दिन भर हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। किसान कीचड़ के चलते अपने खेतों से गन्ने को मिल तक नहीं पहुंचा सके। इधर, दिन भर बरसात के कारण व्यापारी भी खाली बैठे रहे। साप्ताहिक बाजार में भी ग्राहकों की आवाजाही कम रही। किसान नेता सुरेश पपनेजा ने बताया कि बारिश से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। बेमौसम बारिश के कारण गेहूं की 25 फीसदी उपज कम होने का अनुमान है। उन्होंने सरकार से किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
रुद्रपुर में लिया ब्रेक डाउन, काशीपुर में फॉल्ट से बिजली गुल
रुद्रपुर/काशीपुर। तेज हवा और बारिश से शहर और ग्रामीण क्षेत्र में पांच घंटे बिजली ठप रही। ऊर्जा निगम के जेई पीएस खाती ने बताया हवा के चलते पांच घंटे का ब्रेक डाउन लिया गया था। 11 बजे से बंद रही बिजली आपूर्ति पांच बजे बहाल कर दिया गया था।
उधर, काशीपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात को आंधी के साथ बारिश हुई। शुक्रवार शाम तक भी हवा के साथ रुक-रुककर बारिश होती रही। तेज हवा में प्रतापपुर, महुआखेड़ा गंज, बाजपुर रोड और डिग्री कॉलेज बिजली घर को जोड़ने वाली 33 केवी बिजली की लाइन में फॉल्ट हो गया।
साथ ही ग्राम बरखेड़ा पांडे में एक पोल धराशायी हो गया। साथ ही देर रात इसी गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पोल टूट गया। इन सबके चलते ग्राम बरखेड़ा पांडे, धीमरखेड़ा, अहरपुरा, ग्राम प्रतापपुर, बाजपुर रोड और कचनाज गुसाई की आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार देर शाम तक विभागीय टीम ने फॉल्ट ठीक करने के बाद आपूर्ति बहाल की। एसडीओ ग्रामीण शैलेंद्र सैनी ने बताया कि विभाग को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। संवाद

शांतिपुरी मे बारिश से गिरी गेहूं की फसल।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के मल्सी गांव में बारिश से गिरी गेहूं की फसल।- फोटो : RUDRAPUR