फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Weapons of Pandavas departed Sweli village

पांडवों के अस्त्र-शस्त्र किए स्वीली गांव विदा

Fri, 03 Dec 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Weapons of Pandavas departed Sweli village
जखोली ब्लॉक के दरमोला गांव में शुक्रवार को भगवान नारायण के भक्तों को फल वितरण के साथ पांडव नृत्य ? - फोटो : RUDRAPRYAG
जखोली ब्लॉक के भरदार पट्टी के दरमोला गांव में फल व प्रसाद वितरण के साथ पांडव नृत्य का समापन हो गया है। इस मौके पर देव निषाण व पांडवों के अस्त्र-शस्त्रों को स्वीली गांव के लिए विदा किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पांडव चौक में भगवान बदरी विशाल, शंकरनाथ और पांडवों के अस्त्र-शस्त्र की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मान्यता है कि इस दौरान भगवान नारायण के पश्वा द्वारा उछाले गए फलों को जो भी भक्त पकड़ता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है। इससे पूर्व बृहस्पतिवार रात्रि को पांडव नृत्य के तहत गैंडा कौथिग व सिरोता कौथिग का आयोजन किया गया। गैंडा मरने के बाद पांडव जौ की फसल बोने और काटने की लीला का मंचन किया गया। फसल कटाई का एक हिस्सा भगवान बदरीनाथ को भेंट रूप में चढ़ाया जाता है। इसके उपरांत पांडवों की केदारनाथ यात्रा का मंचन किया गया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष जयपाल सिंह पंवार, पुजारी कीर्तिराम डिमरी, राजेंद्र कप्रवाण, मोहित डिमरी, विक्रम पंवार, गिरीश डिमरी, विजय सिंह, हुकुम सिंह, प्रदीप सिंह प्रदीप ङ्क्षसह, गुड्डी देवी, रमेश पंवार, नरेंद्र पंवार, अनिल, दिनेश, पंकज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed