{"_id":"5773f6524f1c1b454879a835","slug":"water-problem-in-80-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 गांवों में बूंद-बूंद पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 गांवों में बूंद-बूंद पानी का संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 29 Jun 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
पानी की समस्या
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसलाधार बारिश और अतिवृष्टि से जिले में 43 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त होने से 80 से अधिक गांवों में जल संकट हो गया है। लोग दो किमी दूर प्राकृतिक स्रोतों से वाहनों की मदद से अपने और मवेशियों के लिए पानी जुटा रहे हैं। 20 मई से शुरू हुए बारिश और अतिवृष्टि से जहां ऊखीमठ नगर, ऊखीमठ-फाफंज, ऊखीमठ-मंगोलचारी पेयजल योजनाएं कई स्थानों पर टूटी हैं।
विज्ञापन
वहीं सेमला और भींगी की पेयजल योजनाएं पूर्णरूप से ध्वस्त हो गई हैं। यहां ग्रामीण बरसाती गदेरे का पानी पीने को मजबूर हैं। इधर, जखोली ब्लाक के मवाण गांव, चाका, जैली, कंडाली तथा अगस्त्यमुनि ब्लाक में मदोला, भुनका, कोठगी आदि पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हैं।
विज्ञापन
यहां ग्रामीण दूरस्थ स्रोतों से पानी जुटा रहे हैं। जनपद में 30 विभागीय और 13 ग्राम पंचायतों की योजनाओं को क्षति पहुंची हैं। मवाणागांव के ग्राम प्रधान रेखा देवी का कहना है कि पेयजल योजना 15 दिन से टूटी है।
विज्ञापन
ग्रामीण गदेरे का गंदीला पानी पी रहे हैं, जिससे बीमारी का खतरा बना हुआ है। सेमला के वन पंचायत सरपंच देवेंद्र सिंह और केएन त्रिवेदी ने बताया कि 28 परिवार 800 सौ मीटर दूर से पानी जुटा रहे हैं। स्टोर टैंक ध्वस्त होने से स्थिति गंभीर हो गई है।
बारिश और अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त 43 योजनाओं को क्षति पहुंची है। सड़क से लगे गांवों में टैंकर से पेयजल सप्लाई की जा रही है। टूटी योजनाओं की स्थायी मरम्मत के लिए शासन को 1, 27, 70 हजार का इस्टीमेट भेजा जा चुका है।
- सत्येंद्र गुप्ता, ईई जलसंस्थान, रुद्रप्रयाग