फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   water logging

ट्रांजिट कैंप की गोल मड़ैया में सालभर रहता है जलभराव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
water logging
ट्रांजिट कैंप स्थित गोल मडैया में तालाब बने खाली प्लाट। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर नगर निगम के वार्ड तीन में पड़ने वाले गोल मड़ैया के पास खाली प्लाटों में सालभर जलभराव की समस्या रहती है। इन खाली प्लाटों में भरे पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से क्षेत्र में संक्रामक रोगों की फैलने का डर हमेशा बना रहता है। मानसून में तालाब बने इन प्लाटों का गंदा पानी मकानों में घुस जाता है।
विज्ञापन

वार्ड तीन और वार्ड दो के लोग कई वर्षों से जलभराव की समस्या को झेल रहे हैं। रुद्रपुर नगर पालिका के नगर निगम बनने के बाद भी ट्रांजिट कैंप के लोगों को इस समस्या से निजात नहीं मिल सकी। वार्ड के लोग इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार बताते हैं। अमर उजाला की टीम ने जलभराव की समस्या पर वार्ड वासियों से बातचीत की तो उन्होंने इस पुरानी समस्या के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड तीन में पड़ने वाले गोल मडै़या में जलभराव की समस्या कई दशकों से है। खाली प्लाटों में सालभर गंदा पानी जमा रहता है। तालाब बने इन खाली प्लाटों के पानी से संक्रामक रोग फैलने का डर रहता है। - विकास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर नगर पालिका से नगर निगम बन चुका है लेकिन शहर की व्यवस्थाएं अभी भी पुराने ढर्रे पर चल रही हैं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को जन समस्याओं से कोई सरोकार नहीं। - राजेश।
वार्ड तीन और वार्ड दो में ड्रेनेज सिस्टम फेल है। नालियों का निर्माण न होने के कारण बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। गोल मडै़या के पास सालभर जलभराव रहता है। प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। - मुकेश।
गोल मड़ैया के पास खाली प्लाटों में बारिश के साथ ही घरों की नालियों का पानी भी डाला जा रहा है। किसी भी नेता या जनप्रतिनिधि ने आज तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किया। - विजयपाल सिंह।
वार्ड नंबर तीन और दो में सफाई व्यवस्था बदहाल है। पर्यावरण मित्र नियमित रूप से नहीं आते हैं। नालियां कूड़े से अटी हुई हैं। हल्की बारिश में ही नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगता है। - जगदीश सिंह।

गोल मडै़या के खाली प्लाटों से जलभराव की समस्या को खत्म करने में किसी अधिकारी और जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं है। कोरोना काल में इस तरह की लापरवाही बरतना उचित नहीं। - विश्वजीत मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed